शामली, जून 21 -- शहर के एक व्यापारी नेता के इंजीनियर पुत्र ने महाराष्ट्र के पुणे में आत्महत्या कर जीवन लीला को समाप्त कर दिया। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेने के लिए पुणे पहुंच गए है। देर रात्रि तक शव शामली में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। आत्महत्या का कारण पारावारिक विवाद बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि फांसी लगाने से पूर्व इंजीनियर से सुनाइड नोट भी लिखा था। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो रही है। शहर के कमला कालोनी निवासी व्यापारी पवन संगल का 23 वर्षीय पुत्र रजत संगल महाराष्ट्र के पुणे स्थित एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के पद पर तैनात थे। बताया जाता है कि रजत संगल का पिछले काफी समय से पत्नी के साथ पारिवारिक विवाद चला आ रहा था। पत्नी अपने मायके में रह रही है। बताया जा रहा है कि विवाद कोर्ट में विचाराधीन ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.