मुजफ्फर नगर, जून 21 -- मुजफ्फरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश आरक्षी भर्ती परीक्षा में पेपर लीक प्रकरण में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी को शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद इनामी का चालान कर दिया है। पुलिस ने मफरुरी में उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि वर्ष 2024 में एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश आरक्षी भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने के मामले में एक गिरोह को गिरफ्तार किया था। इस संबंध में थाना शाहपुर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी। पेपर लीक प्रकरण में आरोपी अजय उर्फ पप्पन निवासी गांव भभीषा थाना कांधला, शामली को नामजद किया था। वह तभी से फरार चल रहा था। पुलिस ने मफरुरी में उसके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। लगभग एक साल से फरार आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था। शनिवार को शाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.