शामली, नवम्बर 5 -- शामली। नवंबर माह की शुरुआत के साथ ही पूरे प्रदेश में यातायात जागरूकता माह मनाया जा रहा है, लेकिन शामली शहर में इस अभियान का असर सड़कों पर दिखाई नहीं दे रहा है। शहर में जगह-जगह नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। न तो पुलिस की सख्ती नजर आ रही है और न ही लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का भाव दिख रहा है। गत एक नवंबर से जिले में यातायात माह प्रारंभ हो गया है। यातायात माह के अन्तर्गत वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, शिक्षकों, बाइक सवारों, आम नागरिकों को जागरूक किए जाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन शामली शहर के प्रमुख मार्गों सुभाष चौक, भिक्की मोड, फव्वारा चौक, दिल्ली रोड, वीवी इंटर कालेज रोड, माजरा रोड, पर दिनभर अवैध पार्किंग की समस्या बनी रहती है। बाइक सवार व वाहन चालक जहां-तहां अपनी गाड़ियां खड़ी कर देते हैं, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.