शामली, फरवरी 19 -- शामली निवासी सीआरपीएफ के प्लाटून कमांडर अर्चित चौधरी 21 फरवरी को आयोजित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 87वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अगवानी करेंगे। यह समारोह असम की राजधानी में आयोजित किया जाएगा। अर्चित चौधरी ने बताया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और सीआरपीएफ की भव्य परेड की सलामी लेंगे। जैसे ही गृहमंत्री हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान कर मुख्य द्वार पर पहुंचेंगे, वहां सीआरपीएफ के दो प्लाटून कमांडर शामली निवासी अर्चित चौधरी और अमरोहा निवासी पार्थ यादव उनकी अगवानी कर उन्हें मंच तक ले जाएंगे। कार्यक्रम में हजारों जवानों की आकर्षक परेड निकाली जाएगी। इसके साथ ही आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। शामली के अर्चित चौधरी की इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.