शामली, मई 20 -- शामली ईट निर्माता समिति द्वारा सोमवार को एडीएम संतोष कुमार का बरेली स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने एडीएम को भावपूर्ण विदाई दी। सोमवार को शामली ईट निर्माता समिति द्वारा थानाभवन के एक बारातघर में एडीएम संतोष कुमार सिंह का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष भूपेन्द्र मलिक व एडीएम संतोष कुमार सिंह ने किया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने एडीएम के कार्याकाल की सराहना की। इस अवसर पर अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक, महामंत्री सुनील गोयल, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, लव राणा, अजय सिंघल, रामकुमार, संत कुमार, अनिल, मांगेराम मखमूलपुर, अरशद अहमद, अजय कुमार, प्रदीप पवार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.