शामली, सितम्बर 3 -- बुधवार सवेरे करीब 3 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के धीमानपुरा स्थित मयंक इलेक्ट्रॉनिक में हुए शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। सूचना पाकर दमकल विभाग के टीम मौके पर पहुंचे और घंटे मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दुकान में आग लगने से करीब 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। शहर के धीमानपुरा निवासी संजय धीमान की मयंक इलेक्ट्रॉनिक के नाम से दुकान है। देर रात्रि संजय धीमान अपनी दुकान बंद कर गए थे। सवेरे करीब 3 बजे अचानक दुकान में हुए शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी संजय धीमान को दी। सूचना पाकर संजय धीमान मौके पर पहुंचे और दुकान का शटर खोल कर देखा तो भीषण आग लगी हुई थी। मामले की सूचना दमकल विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना पर दमकल विभाग के टीम मौके पर पहुंची और घंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.