शामली, जनवरी 2 -- कांधला। क्षेत्र में भारसी मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से शामली जा रही एक कार अनियंत्रित होकर लोहे के डिवाइडर से जा टकराई, जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान दिल्ली के मुस्तफाबाद निवासी शमशाद पुत्र शहाबुद्दीन, संजीदा, आयशा और एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन सभी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल के परिजन दानिश ने बताया कि शामली के गांव चुनसा में उनकी फूफी के बेटे मुनीश का निधन हो गया था। इसी सूचना पर वे सभी कार से शामली जा रहे थे, तभी रा...