मुरादाबाद, जनवरी 27 -- गणतंत्र दिवस पर सरकारी दफ्तरों में सुबह साढ़े आठ बजे ध्वजारोहण किया गया। सभी दफ्तरों में विभागाध्यक्ष ने झंडा फहराया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। मुरादाबाद के मंडलायुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने देश की प्रगति की स्थिति को साझा किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को बताया। सभी नागरिकों के कर्तव्य क्या हैं इसकी भी जानकारी दी। मंडलायुक्त ने कहा कि देश में जिसकी जो जिम्मेदारी है उसका निर्वाहन ईमानदारी से करे। इस दौरान अपर आयुक्त अरुण कुमार सिंह, डिप्टी कमिश्नर गजेंद्र सिंह समेत मंडल कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...