पीलीभीत, दिसम्बर 29 -- पीलीभीत। शहर के मोहल्ला भूरे खां में स्थित हकीम सूफी सैयद मो. अनवर अली शाह साहब की खानकाह में शनिवार को ख्वाजा गरीब नवाज का उर्स अकीदत और शानो-शौकत के साथ मनाया गया। इस मौके पर गद्दीनशीन डॉ बिलाल हसन चिश्ती साबरी ने ख्वाजा साहब के जीवन, सूफी शिक्षाओं और मानवता के संदेश पर प्रकाश डाला। राजस्थान के अजमेर में स्थित हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज का 814 वां सालाना उर्स के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही सूफी प्रेम, एकता, शांति और मोहब्बत का पैगाम दिया गया। देश में अमन-चैन की दुआ की गई। प्रसाद में दलिया का वितरण किया गया। देहात क्षेत्रों में भी अकीदत के साथ लंगर आदि तस्कीम किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...