मिर्जापुर, मई 24 -- कछवां, हिन्दुस्तान संवाद। कछवां भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन उपाध्याय के नेतृत्व में शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। थाना तिराहे से आरंभ होकर तिरंगा यात्रा कस्बे के वार्ड दर्जीयान, वार्ड थाना, शंकरपुर, मंगरवारी ,केवटान होते हुए बुढ़ेनाथ चौराहा के शहीद स्थल पहुंच कर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हजारों की संख्या में देश भक्ति के जज्बे से लबरेज बच्चे, युवा, बुजुर्ग सब हाथ में तिरंगा लिए चल रहे थे। वंदेमारत,भारत माता की जय के गगनभेदी नारे से कछवा का माहौल देश भक्तिमय हो गया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि चल पड़ा है कारवां देशभक्ति का, तिरंगे की शान के साथ,हर गली, हर चौक कह रहा है जय हिंद, जय भारत माता। यह तिरंगा यात्रा न किसी जात की है, न किसी बात की, और न ही किसी पार्टी की। यह तिरंगा यात्रा हर भा...