नई दिल्ली, जनवरी 3 -- बीसीसीआई ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया। टीम में श्रेयस अय्यर को शामिल किया गया है। लेकिन बीसीसीआई द्वारा जारी मीडिया रिलीज में यह बताया गया है कि अय्यर की उपलब्धता बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा अनुमति मिलने पर निर्भर करेगी। वहीं जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को आगामी टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए आराम दिया गया है। हालांकि हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर भी बीसीसीआई ने अपडेट दिया है। बोर्ड ने बताया है कि हार्दिक वनडे मैच में 10 ओवर डालने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को भी आगामी टी20 विश्व कप और उनके कार्यभार प्रबंधन को देखते हुए वनडे दल में शामिल नहीं किया गया है। बीसीसीआई की मीडिया रिलीज में बताया गया है कि चूंकि हार...