धनबाद, फरवरी 3 -- धनबाद, विशेष संवाददाता आम बजट पर धनबाद के पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शानदार बजट पेश किया। विपक्षी दल बजट का तार्किक विरोध भी नहीं कर पा रहे हैं। आयकर स्लैब में 12 लाख तक की आय पर कर छूट से मध्यम वर्ग एवं नौकरीपेशा को बड़ी राहत मिली है। मोटे तौर पर देखा जाए तो 80 हजार तक बचत होगी। मध्यम वर्ग की जेब में अब ज्यादा पैसा होगा। धनबाद महानगर भाजपा की ओर से बजट पर जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात पूर्व सासंद ने कही। पीएन सिंह ने बजट की विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर बजट पेश किया गया। रेल सुविधा को विस्तार एवं वंदे भारत पर फोकस है। महिला, युवा एवं किसान के लिए बजट में कई प्रावधान हैं। स्टार्टअप के जरिए विकसित भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.