फरीदाबाद। हिन्दुस्तान, अप्रैल 20 -- फरीदाबाद के बल्लभगढ़ जिस घर में शनिवार को शादी की शहनाई बजनी थी, अब उस घर में मायूसी छाई हुई। आरोप है कि दुल्हन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दूल्हे के हाथ-पैर तुड़वा दिए। बुरी तरह पिटाई के चलते दूल्हा अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोतई गांव निवासी प्रेम चंद ने बताया कि उनके बेटे गौरव का रिश्ता त्रिखा कॉलोनी निवासी लायक सिंह की बेटी नेहा के साथ हुआ था। रिश्ता तय होने के करीब 20 दिन बाद 28 मार्च को तिगांव का रहने वाला सौरव नागर नामक युवक उनके बेटे गौरव से मिला। उसके साथ सोनू भी था। इस दौरान दोनों ने गौरव को नेहा से शादी नहीं करने की धमकी दी। गौरव ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी थी। शिकायत के बाद पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.