झांसी, अक्टूबर 31 -- समथर थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। गांव लावन में शादी के करीब 18 दिन पहले 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में उसका शव फंदे पर झूलता मिला तो परिजनों को जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि सिर पर शादी थी और हाल में धान की फसल भी बर्बाद हो गई थी। इसी चलते यह कदम उठाया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव लावन निवासी कालीचरण का 27 वर्षीय बेटा राजकुमार खेती-बाड़ी करता था। 18 नवंबर को उसकी शादी तय हो गई थी। घर पर तैयारियां चल रही थीं। शुक्रवार को पिता मोंठ काम से गए थे। मां अपने काम में व्यस्त थी। भाई निर्मल काम कर रहा था। तभी राजकुमार ऊपर के कमरे में गया। वहां उसने रस्सी से फंदा बनाया और झूल गया। जब भाई निर्मल घर आया तो उसकी कोई आहट नहीं हुई। जिससे उसे शंका हुई। उसने तलाश की। खेत पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.