निज संवाददाता, मार्च 18 -- नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के नई पोखर गांव में सोमवार की रात बदमाशों ने जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, शव के पैर में ईंट-पत्थर बांधकर कुएं में फेंक दिया। मृतक नई पोखर निवासी स्व. विजय सिंह का इकलौता पु्त्र 28 वर्षीय नीरज कुमार उर्फ झुन्नू था। एमबीएम की पढ़ाई करने के बाद वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। नई पोखर रोड में एक होटल भी बनवा रहा था। घटना से नाराज लोगों ने राजगीर-गिरियक मुख्य मार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही रोक दी। टायर जलाकर जमकर नारेबाजी की। वरीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। 25 मार्च को मृतक का तिलक और फलदान होने वाला था तथा 30 मार्च को शादी थी। मोहल्ले के लोग और परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात लगभग सवा आठ बजे फोन पर किसी से बातचीत करते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.