अलीगढ़, फरवरी 15 -- चंडौस थाने में तैनात दरोगा को एसएसपी ने शनिवार को निलंबित कर दिया। सात दिन बाद उनकी शादी होनी है। दरोगा पर महिला सिपाही के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप है। पहले भी दरोगा पर आरोप लग चुके हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार चंडौस थाने में तैनात दरोगा विनेश वर्मा की करीब एक महीने पहले क्वार्सी थाने में तैनात एक महिला सिपाही से ड्यूटी के दौरान मुलाकात हुई थी। यहां पर दरोगा ने महिला सिपाही का मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद वह महिला सिपाही से फोन पर बातें करने लगा। इसके बाद मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिया। विरोध करने के बाद भी दरोगा हरकतों से वाज नहीं आया। महिला सिपाही ने एसएसपी से शिकायत कर दी। जांच में आरोप सही पाए गए। इस पर एसएसपी नीरज जौदान ने शनिवार को दरोगा वीनेश वर्मा को निलंबित कर दिया। 0-पहले भी लग चुका ह...