बदायूं, फरवरी 14 -- बदायूं। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें चार अज्ञात आरोपी शामिल हैं। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि वह भतीजे की बारात में शामिल होने के बाद लौट रहे थे, तभी आरोपियों ने उन्हें रोककर मारपीट की, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और शराब के नशे में गंभीर चोट पहुंचाई। इस मामले में दूसरे पक्ष ने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर देकर मारपीट व हत्या करने की धमकी की शिकायत की। मामला सिविल लाइंस कोतवाली के बुधियाई रोड का है। सिविल लाइंस कोतवाली के जवाहरपुरी मोहल्ले के रहने वाले म्याऊं ब्लॉक के प्रमुख के प्रतिनिधि केसी शाक्य ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वे अपने भतीजे अजय की बारात में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। जैसे ही वे रोड पर पहुंचे, गोतरा ...