शाहजहांपुर, मई 12 -- शादी समारोह से बापस आ रहे युवक की लावारिस पशु को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर खंबे में टकराने से मौके पर मौत हो गयी। थाना शाहाबाद क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी कला निवासी दीपक एक शादी समारोह से लौट रहा था, तभी रास्ते में सामने अचानक गाय आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। हादसे में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय दीपक पुत्र सुरेश मजदूरी करता था और शनिवार को सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के पथरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। शनिवार रात करीब तीन बजे जब वह बाइक से वापस लौट रहा था, तभी भरगवां गांव के पास रास्ते में अचानक एक गाय सामने आ गई। बाइक को बचाने के प्रयास में उसने हैंडल मोड़ा लेकिन बाइक पास के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, दीपक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.