बिजनौर, मई 11 -- शेरकोट। एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव मंडोरा नहटौर निवासी गौतम ने उसे शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ संबंध भी बनाए लेकिन जब शादी की बात की तो युवक ने मना कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत आईजीआरएस के माध्यम से उच्चाधिकारियों से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक का भाई उसे अगवा करने की धमकी दे रहा है। उधर, थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.