बरेली, फरवरी 5 -- हाफिजगंज। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक महिला ने अपनी बेटी का रिश्ता सिथरा गांव के मनोज से तय किया था। करीब दो माह पहले गोद भराई की रस्म भी पूरी कर दी गई थी।तब युवती की मां ने होली के बाद शादी करने की बात कही थी, लेकिन आरोपी मनोज और उसके घरवाले जल्द शादी का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि उन्होंने धमकी भी दी थी कि अगर जल्दी शादी नहीं हुई तो वह लड़की को जबरन ले जाएंगे। महिला का आरोप है कि दो फरवरी की शाम आरोपी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी तलाश के बाद भी जब बेटी का कोई पता नहीं चला तो उन्होंने थाना हाफिजगंज पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जिसपर पुलिस ने आरोपी मनोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.