मैनपुरी, फरवरी 16 -- जनपद इटावा के थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव अलीपुर समथर निवासी विजय सिंह पुत्र जगदीश नारायण शाक्य ने पुलिस को दी तहरीर में गहरी पीड़ा व्यक्त की है। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी 22 वर्षीय बेटी की शादी गांव मुकुटपुर हरचंदपुर निवासी विनय पुत्र दिनेश शाक्य के साथ तय की थी। दिसंबर माह में शादी रुकाई के दौरान उन्होंने 51 हजार रुपये नकद तथा 6 हजार रुपये नजर भेंट के रूप में दिए थे। पीड़ित पिता का आरोप है कि 10 फरवरी को वह स्वयं लड़के के घर जाकर साढ़े तीन लाख रुपये नकद, एक सोने की अंगूठी और जंजीर देकर आए। परिवार ने भरोसा दिलाया कि 18 फरवरी को तय तिथि पर धूमधाम से विवाह होगा। घर में तैयारियां जोरों पर थीं, रिश्तेदारों को निमंत्रण दिए जा चुके थे और बेटी ने भी नए जीवन के सपने संजो लिए थे। लेकिन अब अचानक किसी बात से नाराज होकर वर ...