बांदा, मई 30 -- बांदा। संवाददाता शादी से पहले बेटी के चले जाने से आहत पिता ने जहरीला पदार्थ खा कर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय युवक ने बुधवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालो को जानकारी हुई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने उसकी हालत देख उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घरवालों ने उसे मेडिकल कालेज भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता था।उसके तीन बेटी एक बेटा है। उसने अपनी बड़ी बेटी की शादी छतरपुर जिला के एक गांव में तय कर दी थी। दस मई को बारात आनी थी। शादी की सारी तैयारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.