इटावा, दिसम्बर 7 -- यूपी के इटावा में एक दूल्हे ने शादी से दो दिन पहले अपने इंस्टग्राम वाले दोस्त के घर कांड कर डाला। दूल्हे की इस हरकत के बारे में न तो उसके दोस्त को जानकारी थी और न ही परिवार वालों को कुछ पता चला। परिजनों की जब कमरे में नजर पड़ी तो सभी दंग रह गए। सीसीटीवी में दूल्हे की हरकत की पोल खुल गई। शादी के दो दिन बाद ही दूल्हा सलाखों के पीछे चला गया। दरअसल शादी से दो दिन पहले दूल्हे ने दोस्त के घर में चोरी कर डाली। उसने 40 लाख के गहनों को चोरी कर लिया। दोस्त के घर वालों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। जांच पड़ताल के लिए पुलिस ने सीसीटीवी खंगाली तो दूल्हे की सारी पोल-पट्टी खुल गई। पुलिस ने शादी के दो दिन बाद दूल्हे को चोरी के 40 लाख के गहनों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह गिरफ्तारी धूमनपुरा पुलिया के पास काली माता मंदिर के पास ...