बांदा, फरवरी 6 -- बांदा। संवाददाता नरैनी के गढ़ा गांव में बुधवार को दूल्हे व बारातियों की स्वागत के लिए पूरी भव्यता के साथ इंतजाम किए गए लेकिन जब देर रात तक बारात नहीं पहुंची तो लड़की पक्ष हलकान रहा। दूल्हे के पिता से जानकारी करने पर पता चला कि लड़का सब्जी वगैरहा लेने बाजार गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। बारात न आने से विवाह की खुशियां गम में बदल गईं। नरैनी क्षेत्र के गढ़ा गांव निवासी शिव नरेश ने अपनी बेटी का विवाह कालिंजर के कहला गांव निवासी रामकृष्ण पांडेय के पुत्र प्रवीण के साथ तय किया था। तिलक में फल आदि के साथ नगद रुपये भी दिए थे। चार फरवरी को द्वारचार की तिथि तय की गई थी। लड़की पक्ष ने बारात के स्वागत के लिए तैयारियां पूरी कर ली थीं। घर में मेहमान भी आ गए थे। द्वारचार के लिए दरवाजे को पूरी भव्यता के साथ सजाया गया था। इसी बीच बारात से ...