हाथरस, जनवरी 31 -- शादी से पहले ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत, सासनी। क्षेत्र के अंतर्गत गोहाना चौकी के निकट दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से करीब 21 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ माह पहले ही युवती की शादी तय हुई थी। 21 वर्षीय मृतका की पहचान मोना पुत्री राजकुमार निवासी गोहाना के रूप में हुई। शिनाख्त होते ही पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मृतका के चाचा शीशपाल ने बताया कि राजकुमार का परिवार वर्तमान में नगला सिंह स्थित एक ईंट भट्ठे पर रहकर मजदूरी का कार्य करता है। मोना भट्ठे से अपने पैतृक गांव गोहाना जा रही थी, तभी रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गई। मृतका मोना तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। कुछ माह पहले ही मोना की शादी तय हुई...