गोरखपुर, दिसम्बर 29 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव के परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब शादी से ठीक पहले बेटी लापता हो गई। पीड़ित मां ने गांव के एक युवक पर बेटी को बहलाफुसला कर भगा ले जाने का मुकदमा रविवार को हरपुर बुदहट थाने में दर्ज कराया है। आरोप है कि जाते समय बेटी नकदी और जेवरात भी साथ ले गई है। मां का आरोप है कि उनकी बेटी को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित के अनुसार उनकी बेटी की बारात 21 दिसंबर 2025 को आने वाली थी। लेकिन 18 दिसंबर की रात करीब तीन बजे गांव निवासी रोहित मौर्य पुत्र राम मूरत उनकी बेटी को लेकर फरार हो गया। आरोप है कि युवक बेटी के लिए खरीदे गए करीब 2 लाख 20 हजार रुपये के जेवर भी साथ ले गया। परिवार ने बताया कि घर में एक और शादी 20 दिसंबर को होनी थी, जि...