एटा, फरवरी 9 -- शादी का झांसा देकर खाते में पांच लाख रुपये पड़वा लिए और बाद में कार की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर लड़का पक्ष ने शादी का रिश्ता तोड़ दिया। पीड़िता के पिता ने सात के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना अवागढ़ के एक गांव निवासी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बेटी की शादी गांव धुमरी जैथरा में युवक के साथ तय की थी। जनवरी में रिंग सेरेमनी भी हुई थी। बताया जा रहा है कि पहले से लड़का पक्ष की कोई मांग नहीं थी। रिंग सेरेमनी होने के बाद शादी के लिए पांच लाख रुपये खाते में पड़वा लिए और बाद में कार की मांग करने लगे। आठ फरवरी को शादी होनी थी। कार न देने पर शादी करने से मना कर दिया। रिश्तेदारों के माध्यम से काफी समझाया गया। लड़का पक्ष नहीं माना और अपनी जिद पर अड़ा रहा। शादी करने से इंकार करने के बाद रुपये मांगे। रुपये भी नह...