संभल, फरवरी 13 -- संभल। नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब शादी की तैयारियों के बीच युवती भाभी के भाई के साथ फरार हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। युवती की शादी 20 फरवरी को अमरोहा जिले के एक गांव में तय थी। परिवार में पिछले कई दिनों से विवाह की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। रिश्तेदारों और परिचितों को निमंत्रण पत्र बांटे जा चुके थे, घर में रंग-रोगन और सजावट का काम चल रहा था और खरीदारी भी लगभग पूरी हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार मंगलवार रात तक सब कुछ सामान्य था। बुधवार सुबह जब परिवार के लोगों को युवती कमरे में नहीं मिली तो पहले उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। काफी खोजबीन के बाद यह बात सामने आई कि युवती अपनी भाभी के भाई के साथ घर से चली गई ...