गंगापार, मार्च 10 -- शादी से नाखुश एक युवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी की कोशिश की, लेकिन दुपट्टा टूट जाने से उसकी जान बच गई। मामला मऊआइमा क्षेत्र के एक गांव का है, जहां 12 मार्च को युवती की शादी तय की गई थी लेकिन युवती इस शादी से खुश नहीं थी। बावजूद इसके, परिवार ने उसकी शादी लड़की की पसंद के खिलाफ तय कर दी। शादी के निमंत्रण पत्र भी बांटे जा चुके थे, लेकिन युवती ने कहीं और शादी की बात कहते हुए परिजनों द्वारा तय रिश्ते से शादी से इंकार कर दिया। जब परिवार ने दबाव बनाने की कोशिश की तो स्थिति बिगड़ गई। बताया गया कि नाराज परिजनों ने उसे पीट दिया। इससे आहत होकर युवती ने अपने दुपट्टे से फांसी लगाने की कोशिश की, लेकिन गनीमत रही कि दुपट्टा टूट गया और वह जमीन पर गिर गई। बावजूद इसके, परिजन अपनी जिद पर अड़े हुए हैं और तय स्थान पर शादी करने का दबाव बना रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.