बरेली, फरवरी 19 -- क्योलडिया। एक युवती ने विवाह से तीन माह पूर्व फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली, जिससे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। उसका शव कमरे में लगे छत के पंखे में चुनरी के सहारे झूलता देख उसकी मां बेहोश हो गई। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के असुआ गांव के रामदास सक्सेना की पुत्री पूजा देवी की शादी उसके परिजनों ने जनपद शाहजहांपुर में रहने वाले एक युवक से तय की थी। विवाह के लिए मई माह की तारीख तय की गई थी। जिससे घर में तैयारियां भी शुरू हो गई थीं। इसी बीच गुरुवार को पूजा ने अपने कमरे में छत पर लगे पंखे से चुनरी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो उसका शव पंखे में चुनरी के सहारे झूलता मिला। जिसे देखकर परिवार में कोहराम मच गया। उसकी मां राजकुमारी उसका शव देखकर बेहोश हो गई। सूचना पर पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.