अलीगढ़, फरवरी 19 -- खैर, संवाददाता। कस्बा क्षेत्र की एक युवती शादी से महज छह दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि नामजद युवक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। इस संबंध में युवती की दादी ने कोतवाली खैर में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों के अनुसार युवती की शादी आगामी 22 फरवरी को तय थी। आरोप है कि 16 फरवरी की रात करीब 12 बजे नामजद युवक उसे अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने अपने स्तर से युवती की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। दर्ज कराई गई तहरीर में सुमित, शिवम, अभी, ओमपाल सिंह निवासी बामौती तथा ओमवीर डॉक्टर निवासी सूरजावली, थाना अरनियां, जनपद बुलंदशहर को नामजद किया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिभान सिंह राठौड़ ने बताया कि मामला दर्ज कर ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.