मिर्जापुर, फरवरी 20 -- राजगढ़। चुनार से बस में सवार होकर अपने घर नुनौटी सक्तेशगढ़ लौट रही महिला के बैग से आभूषण और नगदी उचक्कों ने उड़ा दिया। महिला जब जौगढ़ बाजार में बस से उतरी तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो किमी दूर बस को रुकवा कर तलाशी ली, लेकिन तब तक उचक्के भाग निकले थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के नुनौटी गांव की सुशीला चुनार अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गईं थी। गुरुवार को अपने बेटे के साथ घर जाने के लिए निकलीं। चुनार प्राइवेट स्टैंड से एक निजी बस में सवार हुईं। वह बेटे संग बस में चालक के ठीक पीछे वाली महिला सीट पर बैठी थीं। बैग बस में ऊपर दराज में रखा था। उसी बैग में आभूषण और दस हजार रुपए नगदी थे। महिला जब शक्तेशगढ़ पुलिस चौकी से कुछ दूर जौगढ़ बाजार में ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.