अलीगढ़, फरवरी 8 -- मेरठ/बहसूमा। हिटी। बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में हुई सनसनीखेज वारदात में महिला सिपाही का शादी से एक दिन पहले मवाना थाने के हिस्ट्रीशीटर ने अपहरण कर लिया। रविवार को महिला कांस्टेबल की शादी थी और बारात आनी थी। परिजनों का आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर रात को तमंचा लेकर आया और महिला कांस्टेबल को उठा ले गया। मुकदमा दर्ज कर बरामदगी के लिए तीन टीमों को लगाया गया। देरशाम महिला कांस्टेबल को दिल्ली से बरामद कर लिया गया। पूछताछ की जा रही है। अकबरपुर सादात निवासी युवती यूपी पुलिस में 2020 बैच की कांस्टेबल है और वर्तमान में अलीगढ़ में तैनात है। महिला कांस्टेबल की शादी मुजफ्फरनगर के थाना मीरापुर के गांव खेड़ी सराय निवासी कांस्टेबल से तय हुई थी। दोनों की तैनाती अलीगढ़ में साइबर हेल्प डेस्क पर है। दोनों का परिचय होने के बाद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.