इटावा औरैया, फरवरी 13 -- इकदिल, संवाददाता। गांव अमीनाबाद में गुरुवार को एक शादी समारोह के दौरान गैस सिलेंडर में रिसाव से आग लगने पर हड़कंप मच गया। आग की लपटें उठते ही पंडाल में मौजूद महिलाओं और मेहमानों में अफरा-तफरी फैल गई। भगदड़ के दौरान एक वृद्धा गिरकर घायल हो गईं। आग से पंडाल का सामान और सजावट का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिलेंडर की आग बुझाई। गांव अमीनाबाद निवासी महेश चंद्र के बेटे की बारात 13 फरवरी को जानी है। गुरुवार को घर पर मंडप और अन्य वैवाहिक कार्यक्रम चल रहे थे। घर में महिलाएं महिला संगीत के कार्यक्रम में व्यस्त थीं और मेहमानों की आवभगत की जा रही थी। इसी दौरान दोपहर में रसोई में मेहमानों के लिए चाय बनाई जा रही थी। तभी अचानक गैस सिलेंडर में रिसाव होने से आग भड़क उठी। आग तेजी से फैलते हुए पंडाल तक पहुंच गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.