रामपुर, जून 17 -- शादी से महज एक दिन पहले होने वाली दुल्हन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर होने वाले दूल्हे को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने सोमवार को लापता युवक का शव आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर युवती, प्रेमी समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या और अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। प्रेमी और उसके एक दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला गूजर टोला स्थित फकीरों वाला फाटक निवासी निहाल (35) पुत्र मुशर्रत अली शादी-पार्टी में खाना बनाने का काम करता था। निहाल की शादी चार माह पहले भोट थाना क्षेत्र के धनुपुरा गांव निवासी गुलफशा से तय हुई थी और 15 जून को उसकी बारात जानी थी। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और घर में खुशी का माहौल था। परिजनों के अनुसार, 14 जून को दोपहर निहाल के पास एक फोन आया। फोन करने वाले युवक ने खुद को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.