प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 19 -- सिलाई सीखने निकली युवती को युवक अगवा कर लहेदरी गंगा पुल पर ले गया। उसके परिजनों के शादी से इनकार करने पर युवती को गंगा में कूदकर आत्महत्या करने को उकसाया। युवती को कूदाने के बाद खुद भी कूद गया, युवती तेज धारा में बह गई लेकिन वह बच गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया था, उसी मामले में गुरुवार को उसे गिरफ्तार किया। मानिकपुर नगर पंचायत के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी। छह सितम्बर 2025 को उसकी बेटी सिलाई सीखने की बात कहकर घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। बाद में पता चला कि अभिषेक उर्फ छोटू निवासी जमुआ अटरामपुर नवाबगंज प्रयागराज अगवा कर ले गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की। गुरुवार को दरोगा संतोष कुमार यादव ने आरोपित अभिषेक उर्फ छोटू को मिलिट्री ग्राउन्ड के पास से गिरफ्तार कर ...