मिर्जापुर, जून 2 -- जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। शादी से इनकार करने पर किशोरी को जान से मारने के प्रयास का आरोप युवक पर लगा है। पीड़िता के पिता का आरोप हैकि युवक ने पुत्री को नशीला पदार्थ खिलाकर कुएं में धक्का देकर जख्मी करने का आरोप लगाया है। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि पुत्री क्षेत्र के एक इंटर कालेज में 12वीं की छात्रा है। आरोपी युवक भी उसी कालेज में पढ़ता है। आरोपी युवक बीती रात किशोरी से शादी करने का दबाव बनाने लगा। पुत्री के इनकार करने पर उसे नशीला पदार्थ खिला दिया और पुत्री को घर से कुछ दूरी पर स्थित सूखे कुएं में धक्का देकर गिरा दिया। जिससे पुत्री जख्मी हो गई। सुबह कुएं से कराहने की आवाज सुनकर पहुंचे तो देखा कि पुत्री अंदर पड़ी थी। किसी तरह पुत्री को कुएं से बाहर निकालकर सीएचसी जमालपुर में भर्ती कराया गया। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.