संभल, फरवरी 6 -- गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी युवक ने शुक्रवार को पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें कहा कि उसने अपनी बेटी की शादी एक वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के बायभूड़ निवासी राजेंद्र सिंह के लड़के के साथ तय की थी। शादी में 5 लाख रुपए की नगदी व एक बाइक देने की बात हुई थी। लड़की के पिता ने अब शादी की बात कही तो लड़का पक्ष के लोगों ने शादी के लिए इंकार कर दिया। लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...