मैनपुरी, मई 28 -- गोद भराई की रस्म के दौरान लड़की ने लड़के को नापसंद किया तो लड़के ने लड़की को गोली मार दी। गोली लड़की के सिर में लगी और वह वहीं गिर पड़ी। गोली लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया। लड़का और उसके साथ आए लोग भाग खड़े हुए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल लड़की को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मौके से तमंचा और लड़का पक्ष की कार बरामद की गई है। घटना की तहरीर भी पुलिस को नहीं दी गई है। घटना बुधवार की दोपहर 2.30 बजे की है। जागीर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सगामई निवासी अमुख पुत्र राजेश राजपूत का रिश्ता भोगांव के नगला रामसहाय निवासी दीपशिखा पुत्री रघुवीर के साथ तय हुआ था। बुधवार को दोनों पक्ष गोद भराई की रस्म के लिए भैंसरोली स्थित शगुन मैरिज होम में पहुंच गए। मैरिज होम संचालक प्रहलाद शाक्य ने मैरिज होम के बेसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.