बदायूं, अक्टूबर 4 -- कुंवरगांव। शादी तय होने के बाद लड़का पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के गांव बर्खिन की रहने वाली महिला ने अपनी नातिन की शादी गांव हतरा थाना वजीरगंज निवासी विजय के साथ तय की थी। शादी में दान दहेज आदि सब कुछ तय हो गया था। इसके बाद लड़का पक्ष ने पांच लाख रुपये, कार, सोने की चेन और बाइक आदि की मांग रख दी। जिसको पूरा करने में महिला ने असमर्थता जताई। दहेज की मांग पूरी न होने पर लड़का पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने विजय, रामधुन, हरिओम, श्याम और सुषमा पत्नी हरिओम निवासी गांव हतरा थाना वजीरगंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक वीपी सिंह ने बताया कि मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्...