लातेहार, मई 9 -- बालूमाथ प्रतिनिधि । बालूमाथ पुलिस ने मामला दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर यौन शोषण के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बालूमाथ थाना में दर्ज कांड संख्या 44/25, 06 मई 2025 के आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम सूरज उरांव है और वह बालुमाथ थाना क्षेत्र के ग्राम पचफेड़ी का रहने वाला है। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि एक 21 वर्षीय युवती ने सूरज उरांव पर शादी का झांसा देकर यौन शोषन करने,शादी से इंकार करने एवं परिवार को तबाह करने की धमकी देने का आरोप लगा कर एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी। मामला दर्ज होने पर पुलिस ने छापेमारी कर सूरज को गुरूवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.