प्रयागराज, नवम्बर 23 -- अंदावा स्थित एक गेस्ट हाउस से भी शादी समारोह से रुपये सहित 20 लाख के गहने चोरी हो गए। चोरी गए गहनों में सोने की चेन, हार, अंगूठियां, ब्रेसलेट आदि हैं। पर्स में ढाई लाख रुपये भी थे। नैका महीन निवासी राजेश सिंह की बेटी की शनिवार को आरपी लॉन में शादी थी। गहने और रुपये राजेश सिंह की पत्नी प्रमिला सिंह के पास एक पर्स में थे, जिसे किसी ने चोरी कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो प्रमिला सिंह के आसपास घूम रही एक छोटी बच्ची पर्स लेकर जाते दिखाई दी। चोरी से नाराज लड़की वालों ने गेस्ट हाउस कर्मियों पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप है कि मैनेजर आदर्श यादव की पिटाई कर दी। मैनेजर ने मारपीट की शिकायत पुलिस से की है। झूंसी थाना प्रभारी महेश मिश्र ने सरायइनायत का मामला बताकर पल्ला झाड़ा तो सरायइना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.