कन्नौज, नवम्बर 28 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। कस्बा साधन के समीप फर्रुखाबाद रोड पर शादी समारोह से वापस लौट रही बस को कस्बा समधन कट पर पीछे से पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे बस बेकाबू होकर पलट गई। बस ड्राइवर समेत पांच लोग घायल हो गए। शुक्रवार को बदायूं (आवास विकास कॉलोनी) निवासी लालाराम की पुत्री की शादी कार्यक्रम मुजफ्फरनगर बिहार में था। शादी संपन्न होने के बाद कन्या पक्ष के लोग प्राइवेट बस से बदायूं वापस जा रहे थे। शुक्रवार दोपहर को बस ड्राइवर इस्तियाक बेग ने जैसे ही कानपुर-अलीगढ़ हाईवे से उतार कर फर्रुखाबाद मार्ग की ओर टर्न किया। तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने बस में टक्कर मार दी जिससे बस ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बस पलट गई। बस पलटते ही उसमें बैठे यात्रियों में चीख-पुकार के साथ कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाल अजय कुमार अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.