अलीगढ़, मई 15 -- जट्टारी संवादादाता। टप्पल थाना क्षेत्र के गांव घरबरा में एक शादी समारोह से लौट रहे युवक प्रताप सिंह के साथ चार दबंगों ने मारपीट की और फायरिंग की। यह घटना 11 मई 2025 को रात करीब 12:20 बजे हुई, जब प्रताप सिंह अपने रिश्तेदार की बेटी की शादी में शामिल होने के बाद घर जा रहा थे। आरोपियों ने प्रताप सिंह को रोककर चाकू, लोहे की रॉड और लात-घूंसों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब प्रताप ने शोर मचाया, तो आरोपियों ने फायरिंग की और वह बाल-बाल बच गये। टप्पल थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर मिल गई है और जांच जारी है। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.