मुरादाबाद, फरवरी 7 -- कुन्दरकी/मुरादाबाद। कुंदरकी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे शादी समारोह से लौट रहे भाई-बहन की स्कूटी में बाइक सवार बदमाशों ने टक्कर मार कर गिरा दिया। बाद में तमंचे के बल पर महिला से आभूषण लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से भाग निकले। मामले में पीड़ित ने सीओ से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संभल जिले के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिमयावली निवासी सीमा पत्नी मोहम्मद उमर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका मायका कुन्दरकी के गांव सीलमपुर में है। मायके में शादी थी इसलिए वह मायके आई थी। महिला के अनुसार शुक्रवार रात कुन्दरकी के इमरतपुर सिरसी संपर्क मार्ग पर स्थित बैंक्वेट हालत में शादी समारोह था। जिसमें शामिल होकर रात करीब 12 बजे सीमा अपने चचेरे भाई फिरोज के साथ स्कूटी पर मायके सीलम...