मोतिहारी, दिसम्बर 14 -- तुरकौलिया, निसं। थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा चंवर में अपराधियों ने चाकू भिड़ाकर लूटपाट की है। अपराधियों ने मारपीट भी की है। पीड़ित जयप्रकाश कुमार शंकरसरैया परसौना के यादोलाल यादव का पुत्र है। उसने थाने में आवेदन दिया है। जयप्रकाश ने बताया कि वह फोटोग्राफर का काम करता है। वे बकसवा के प्रभुनाथ सिंह के पुत्र के शादी समारोह से देर रात में बाइक से अपने भाई सत्यम के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान विशुनपुरवा चंवर में चार अपराधी घेरकर चाकू का भय दिखाकर दो कैमरा व नकद पांच हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर अपराधियों ने मार पीटकर जख्मी कर दिया। सीएचसी तुरकौलिया में इलाज हुआ। उन्होंने बताया कि लूटपाट करने वालों में दो अपराधी विशुनपुरवा गांव के राजकुमार सिंह के पुत्र सचिन कुमार व सागर सिंह का पुत्र पंकज कुमार है। जबकि दो को पहचान न...