सीवान, फरवरी 16 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के सिसवन सीवान मुख्य मार्ग पर एक शादी समारोह से लौट रहे तीन लोग बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो में सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी गांव के दीपलाल शर्मा का पुत्र भरत लाल शर्मा, दिलीप शर्मा का पुत्र गोलू शर्मा व सूरज पटेल का पुत्र प्रकाश कुमार शामिल है। तीनों घालयो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए गोलू शर्मा को सीवान रेफर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...