हाथरस, फरवरी 12 -- मंगलवार की देर रात तालाब ओवरब्रिज पर कार व बाइक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे से पूर्व कार का टायर फट गया और वो बाइक से टकरा गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। घायलों की पहचान 20 वर्षीय आदित्य पुत्र सुभाष, 18 वर्षीय अभिषेक पुत्र जितेंद्र और 20 वर्षीय यीशू पुत्र राजाराम के रूप में हुई है। तीनों युवक शहर के मोहल्ला लाला का नगला के निवासी हैं। बताया गया कि वे मोहल्ला रमनपुर में एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...