बदायूं, दिसम्बर 6 -- बदायूं। कादरचौक क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि 21 नवंबर, 2025 की रात के समय वह एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रही थी। तभी पीछे से चरन सिंह और विनोदने उसे रोक लिया और परेशान करना शुरू कर दिया। महिला ने विरोध किया और आवाज लगाई। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चरन सिंह और विनोद के खिलाफ मुदकमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...