लखनऊ, फरवरी 14 -- एक शादी समारोह से घर लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। वहां से निकल रहे एक डिलीवरी ब्वॉय ने युवक को गंभीर हालत में लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर आलमबाग पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। शनिवार को पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कैंपलवैल रोड स्थित रिफा कॉलोनी निवासी नितिन कुमार सिंह (28) प्राइवेट नौकरी करते थे। परिवार में पिता ज्ञान प्रकाश, मां प्रतिमा सिंह और छोटो भाई वैभव है। परिजनों ने बताया कि नितिन शुक्रवार को आलमबाग के पास एक शादी में शामिल होने के लिए घर से बाइक से गया था। देर रात घर लौटते वक्त लंगड़ा फाटक के पास पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में ...